नसीमखान सांची
सांची,,, नगर में लगातार चल रही विकास की कडी मे एक कडी और जुड गई जब नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने वार्ड नं 12 काछीकाना खेडा मे सीसीरोड का भूमि पूजन किया इस अवसर पर वार्ड पार्षद सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे इस अवसर पर सीएमओ रामलाल कुश्वाहा सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे ।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा हम हरसंभव प्रयास कर रहे है कि जनता से किये गए वादे छूट न सके हम नगर में लगातार सडको का जाल बिछाकर अपने वादे पूरे कर रहे है ।उन्होंने बताया कि नगर को पूरी तरह विकास का जामा पहनाने मे कोई कोरकसर नही छोडी जायेगी जहाँ जहाँ संभव होगा विकास किया जायेगा ।जनता को मूलभूत सुविधाएं हर हालत में उपलब्ध कराई जाएगी ।






