पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव ने दुग्ध समृद्धि अभियान के अंतर्गत पशुपालकों से की चर्चा

नसीमखान सांची, रायसेन

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव द्वारा शुक्रवार को रायसेन जिले में ग्राम आमा और पिपलिया चांदखां का भ्रमण किया गया तथा दुग्ध समृद्धि अभियान के अंतर्गत पशुपालकों से चर्चा की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा भी साथ रहे।
प्रमुख सचिव ने पशुपालकों से चर्चा के दौरान कहा कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने, पशु नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति पशु पालकों को जागरूक करने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान शुरू किया गया है। जिसमें पशुपालकों को पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं पशु प्रजनन (नस्ल सुधार) हेतु जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने पशुपालकों से पशुओं को दिए जाने वाले आहार, दूध की मात्रा और विक्रय के बारे में भी जानकारी ली।कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा प्रमुख सचिव को जिले में दुग्ध समृद्धि अभियान के क्रियान्वयन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
इसके उपरांत प्रमुख सचिव द्वारा ग्राम खोहा स्थित ब्रजमोहन रामकली गौशाला हलाली डेम का भ्रमण किया गया। उन्होंने यहां गौवंश की संख्या, उनके चारा–पानी सहित गौकाष्ठ निर्माण के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण