भगवान भरोसे ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था घंटों रहती गायब ।

नसीमखान सांची
सांची,,
ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन के लिए मशहूर सांची की बिजली व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे है। बिजली वितरण कंपनी और मंडल अधिकारियों की लापरवाही ने यहां के नागरिकों और किसानों दोनों को संकट में डाल दिया है।
स्थिति यह है कि आए दिन तार टूटने और केबल जलने से घंटों तक बिजली गुल रहती है। हाल ही में तार टूटकर एक घर पर गिर गया, जिससे एक ही परिवार के सात लोग करंट की चपेट में आकर अस्पताल पहुंच गए। यह घटना लोगों के गुस्से का सबब बनी, क्योंकि इससे पहले भी कई बार करंट से पशु और इंसानों की जान खतरे में पड़ चुकी है।
ग्रामीणों और नगरवासियों का कहना है कि विभाग व्यवस्था सुधारने की जगह केवल दंभ भरने में लगा है। हर दिन दस-दस बार केबल जलने और उसकी मरम्मत के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित होती है। घटिया गुणवत्ता की सामग्री और लापरवाह कामकाज ने हालात बद से बदतर बना दिए हैं।
किसानों का कहना है कि जब फसल सीजन आता है, तब सिंचाई के लिए बिजली न मिलने से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। वहीं आम उपभोक्ताओं का आरोप है कि मंडल अधिकारियों की नजर बिजली आपूर्ति पर नहीं, बल्कि वसूली पर टिकी रहती है। यही कारण है कि खराब व्यवस्था ठीक करने की बजाय नगरभर में स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
लोगों में यह चर्चा जोरों पर है कि “बिजली रहे न रहे, लेकिन स्मार्ट मीटर और बिल वसूली में कंपनी पीछे नहीं रहने वाली।” बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होने के बावजूद मीटर बदलने की कार्रवाई को लोग जनता की परेशानी पर कुठाराघात मान रहे हैं।
नगरवासियों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय खानापूर्ति करते रहेंगे, तब तक सांची की बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे ही रहेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण