नसीमखान सांची
सांची ,,विकासखंड सांची अंतर्गत आने वाले ग्राम मुश्काबाद में रेलवे गेट पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य जारी है। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान डाइवर्ट मार्ग तैयार नहीं किया गया। अस्थायी रास्ते पर केवल मिट्टी डाल दी गई है, जिस पर डामरीकरण न होने से वाहन बार-बार फंस रहे हैं।
शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे एक 407 वाहन मिट्टी में धंस गया, जिससे आवागमन कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया।
ग्रामीणों का कहना है कि आने वाले दिनों में खेतों की ओर जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही डाइवर्ट मार्ग नहीं बनाया गया तो यातायात पूरी तरह ठप हो सकता है।
लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।






