नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुशासित पथसंचलन

नसीमखान सांची
गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने भरी कदमताल, पुष्पवर्षा से स्वागत।
सांची,, रविवार को नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथसंचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता की मिसाल पेश करते हुए नगर के मुख्य मार्गों पर शांतिपूर्ण ढंग से कदमताल की।
पथसंचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एक समान गणवेश में शामिल हुए। यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भीतरी क्षेत्रों और बस स्टैंड परिसर से गुजरता हुआ रामलीला मैदान पहुँचा, जहाँ इसका समापन हुआ।
मार्ग में जगह-जगह लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर में पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा। प्रशासन द्वारा पुलिस व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
नगर के नागरिकों ने संघ कार्यकर्ताओं के अनुशासन और समर्पण की सराहना की।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, संगठन, अनुशासन और राष्ट्रभावना को सशक्त बनाना है। पथसंचलन जैसे आयोजन सामाजिक एकता, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने के लिए किए जाते हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण