नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में एलटीफाउन्डेषन (दावत राईस) द्वारा टीबी मरीजों को नि-क्षय बनकर मित्र पोषण आहार वितरण किया गया। सीएमएचओ डॉ एचएन मानड्रे एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ यशपाल बलयान द्वारा बताया गया कि एलटी फाउंडेशन द्वारा विगत वर्ष भी टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान की थी एवं जोखित समूह के मरीजों का एक्सरे एवं चिकित्सकीय परामर्ष, ग्राम स्तर पर उपलब्ध कराने हेतु मोबाईल डायग्नोस्टिक वैन दान में देने की सहमति दी गई थी। एलटी फाउन्डेषन से सुश्री मोहिनी लालवानी सीएसआर प्रमुख गुड़गांव श्री ष्यामसुदंर, प्रोक्योरमेंट प्रमुख मप. एवं श्री अभय गौर सीएसआर प्रमुख, भोपाल संभाग द्वारा टी.बी. मरीजों को सहायता उपलबध कराने हेतु विषेष प्रयास किये गये। संस्था द्वारा 485 टीबी मरीजों को 06 माह हेतु पोषण सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। सीएमएचओ डॉ एचएन मांड्रे द्वारा सभी से टीबी मरीजों को पोषण आहार देने एवं टीबी रोगी से छुआछूत की भावना को दूर करने का आव्हान किया गया है।






