नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अनुभागवार और तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी एसडीएम, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि सभी गंभीरता के साथ राजस्व कार्यो तथा प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं। उन्होंने न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों तथा निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रकरण निर्धारित समयावधि के भीतर ही निराकृत किए जाएं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्देश दिए कि प्रकरणों का निराकरण होते ही पोर्टल पर जानकारी दर्ज की जाए तथा आदेश का पालन कराया जाए। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, फार्मर रजिस्ट्री, आरओआर से आधार लिंकिंग, राजस्व वसूली, मासिक पत्रक, समाधान विषयों की विस्तृत समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि चालू राजस्व वर्ष में अभी तक कुल पंजीकृत प्रकरणों की संख्या 42790 है जिनमें से 34992 प्रकरणों का निराकरण हो गया है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण का प्रतिशत 81.78 प्रतिशत है। कलेक्टर द्वारा शेष 7798 प्रकरणों को भी शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में बताया गया कि रायसेन उपखण्ड अंतर्गत पंजीकृत कुल 6525 प्रकरणों में से 5080 प्रकरण निराकृत हो गए हैं तथा निराकरण प्रतिशत 77.85 है। इसी प्रकार गैरतगंज उपखण्ड अंतर्गत कुल पंजीकृत 3569 प्रकरणों में से 3028 प्रकरण निराकृत हो गए हैं तथा निराकरण प्रतिशत 84.84 है। बरेली उपखण्ड अंतर्गत कुल 12297 प्रकरणों में से 10708 प्रकरणों का निराकरण हो गया है तथा निराकरण प्रतिशत 87.08 है। गौहरगंज उपखण्ड अंतर्गत कुल पंजीकृत 7349 प्रकरणों में से 6440 प्रकरणों का निराकरण हो गया है तथा निराकरण प्रतिशत 87.63 है। उपखण्ड बेगमगंज अंतर्गत कुल पंजीकृत 5781 प्रकरणों में से 5086 प्रकरणों का निराकरण हो गया है तथा निराकरण प्रतिशत 87.98 है। उपखण्ड सिलवानी अंतर्गत कुल पंजीकृत 3685 प्रकरणों में से 3325 प्रकरणों का निराकरण हो गया है तथा निराकरण प्रतिशत 90.23 है।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में नामांतरण के कुल 15125 प्रकरणों में से 12699 प्रकरणों का निराकरण हो गया है। इसी प्रकार सीमांकन के कुल 4453 प्रकरणों में से कुल 4298 प्रकरण निराकृत हो गए हैं तथा बंटवारा के कुल 3277 प्रकरणों में से 2671 प्रकरण निराकृत हो गए हैं। बैठक में बताया गया कि अभिलेख दुरूस्ती के 665 प्रकरणों में से 476 प्रकरण निराकृत हो गए हैं। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 161323 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य हो गया है। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, सभी एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






