स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम दूर — विद्युत कंपनी ने दी स्पष्ट जानकारी।

नसीमखान सांची
सांची। नगर सहित पूरे क्षेत्र में इन दिनों बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर फैली भ्रम की स्थिति पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपना रुख स्पष्ट किया है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जारी रहेगा और इस योजना पर न तो किसी न्यायालय और न ही सरकार की ओर से कोई रोक लगाई गई है।
जानकारी के अनुसार, नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान जारी है। कुछ उपभोक्ताओं ने इन मीटरों की तेज़ रीडिंग और अधिक बिल आने की शिकायतें की थीं, जिसके चलते विभिन्न स्थानों पर विरोध भी हुए और सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं कि मीटर लगाने का कार्य रोक दिया गया है।
इस पर स्पष्टीकरण देते हुए विद्युत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर पारदर्शी और सटीक प्रणाली पर आधारित हैं, जिनमें किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं है। उपभोक्ताओं के बीच भ्रम फैलाने वाले तथाकथित तत्वों से सावधान रहने की अपील की गई है।
कंपनी के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि स्मार्ट मीटर योजना केंद्र सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा देशभर में लागू की जा रही है। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने मीटर लगाने की समयसीमा 31 मार्च 2028 तक बढ़ा दी है, और यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
श्री द्विवेदी ने इस मामले में एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर को लेकर शंका हो तो वह विभाग की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकता है या आवेदन कर अपने पुराने मीटर के साथ तुलना करवाने का विकल्प भी चुन सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ स्वार्थी तत्व उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहे हैं, जबकि अनेक उपभोक्ताओं ने स्वयं स्मार्ट मीटर की पारदर्शिता और सटीकता को स्वीकार किया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़