कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गैरतगंज क्षेत्र में स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, राशन दुकान, उर्वरक भण्डार केन्द्र आदि का किया निरीक्षण

नसीमखान सांची, रायसेन
गैरतगंज में एसडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व कार्यो की ली जानकारी
अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुचारू रखने के दिए निर्देश

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बुधवार को गैरतगंज जनपद के देवनगर, सांकल, गढ़ी तथा गैरतगंज का भ्रमण कर शासकीय स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, नल जल योजना, शासकीय उचित मूल्य दुकान, कृषि उपज मंडी तथा उर्वरक भण्डार केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने देवनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध दवाईयों, टीकाकरण और मरीजों के उपचार की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत देवनगर में ही पीएचई विभाग की एकल ग्राम नलजल योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए ग्राम में कुल परिवारों की संख्या, नल कनेक्शन की संख्या आदि की जानकारी ली गई। उन्होंने नल जल योजना के तहत निर्मित पानी की टंकी का निरीक्षण करते हुए देवनगर ग्राम पंचायत सरपंच को निर्देशित किया गया कि सभी ग्रामीणों को नलजल योजना का लाभ नियमित रूप से मिले। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत से समन्वय बनाए रखे एवं योजना अवरुद्ध होने पर त्वरित कार्यवाही कर योजना को चालू भी कराए। पेयजल से कोई भी ग्रामीण वंचित न रहे ।
इसके उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्राम सांकल में शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षकों, कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या, नियमित आने वाले विद्यार्थियों तथा शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और पाठ्य पुस्तक से प्रश्न भी पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें। इसके बाद गढ़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण कर हितग्राहियों को नियमित रूप से राशन वितरण के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा द्वारा गैरतगंज में कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सोयाबीन भावांतर योजना, रबी फसलों की बोवनी आदि के संबंध में चर्चा की। साथ ही मंडी में उपज विक्रय हेतु आने वाले किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा गैरतगंज में मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ के उर्वरक भण्डारण केन्द्र का निरीक्षण कर उर्वरकों की उपलब्ध मात्रा, स्टॉक पंजी आदि का अवलोकन करते हुए कृषि अधिकारी तथा जिला विपणन अधिकारी को उर्वरकों के सुचारू और सुगम वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से भी खाद वितरण व्यवस्था तथा कृषि कार्य के बारे में चर्चा की। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गैरतगंज में एसडीएम और तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण कर विभिन्न राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकरी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई