नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
जिले के औबेदुल्लागंज जनपद के ग्राम हर्रई में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अगुवाई में लगी ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं, आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर निराकरण किया गया। हर्रई निवासी श्रीमती अनीता बाई ग्राम चौपाल में खाद्यान्न पात्रता पर्ची बनवाने हेतु आवेदन देने के कुछ घण्टों बाद ही खाद्यान्न पात्रता मिलने से बेहद खुश हुई। उन्हें कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा खाद्यान्न पात्रता पर्ची प्रदान की गई। श्रीमती अनीता बाई ने कहा कि जब पात्रता पर्ची लेने के लिए उनका नाम पुकारा गया तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ, लेकिन दोबारा बुलाने पर उन्हें भरोसा हुआ और राशन पर्ची मिलते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। श्रीमती अनीता बाई ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें भी शासकीय उचित मूल्य दुकान से हर महीने राशन मिलने लगेगा।






