लंबी बीमारी के बाद विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी की माता श्रीमती सुमंत्रा देवी का निधन, नगर में शोक की लहर

नसीमखान सांची

सांची,,
नगर में उस समय गहरा शोक व्याप्त हो गया जब क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी की माता श्रीमती सुमंत्रा देवी का लंबी बीमारी के बाद आज भोपाल के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार निरंतर जारी था।
जैसे ही उनके निधन का समाचार नगर में पहुंचा, पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
समाजसेवी कमलकिशोर पटेल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा नगर चौधरी परिवार के साथ है।
इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दातार सिंह मीणा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बाई, विधायक प्रतिनिधि संजीत वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष शंकर सिंह राणा, वर्तमान उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, तथा भाजपा नेता रतनलाल जायसवाल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकित मेहतो, सोनू जैन, गोलू शर्मा सहित अनेक नागरिकों ने भी स्व. सुमंत्रा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
नगरवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे चौधरी परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शांति दें।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    नसीमखान सांचीसांची,,,कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित सांची (एफपीओ), जिला रायसेन द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग…

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    नसीमखान खान सांचीसांची,,,स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल