जिले को कुपोषणमुक्त बनाने मिशन के रूप में काम करेंकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागीय योजनाओं तथा कार्यो में गति लाने के दिए निर्देशटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न विभागों की विभागीय योजनाओं तथा निर्माण कार्यो की प्रगति और सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि विभागीय कार्यो में गति लाएं। प्रगतिरत कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराएं तथा जो कार्य स्वीकृत होग गए हैं, लेकिन अभी प्रारंभ नहीं हुए हैं उन्हें भी शीघ्र प्रारंभ कराएं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उप संचालक कृषि श्री केपी भगत से जिले में प्राकृतिक खेती के रकबे को बढ़ाने हेतु कलस्टर विकसित करने किए अभी तक किए गए प्रयासों की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रयासों के परिणाम धरातल पर प्रदर्शित होने चाहिए। प्राकृतिक खेती के इच्छुक किसानों से संवाद कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदाय किया जाए। उन्होंने पराली के उचित प्रबंधन हेतु किए जा रहे कार्यो की जानकारी लेते हुए कहा कि जहां पराली जलाने की अधिक शिकायतें आएं, वहां किसान संगठनों से चर्चा करें तथा इसके बाद भी पराली जलाने की घटनाएं होने पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने भावांतर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी एसडीएम और कृषि अधिकारियों को कृषि उपज मंडियों का सतत् भ्रमण करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सब्जी कलस्टर तथा मत्स्य पालन हेतु बायो फ्लैक यूनिट स्थापित किए जाने संबंधी जानकारी लेते हुए निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार हेतु दिए गए निर्देशों के अनुरूप की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने जिले में सुरक्षित प्रसव हेतु हाईरिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन के साथ ही उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। साथ ही स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के अमले द्वारा डोर टू डोर सर्वे किए जाने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने एनआरसी में भर्ती बच्चों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले को कुपोषिण मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग समन्वय के साथ काम करें। डोर टू डोर सर्वे कर कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए उन्हें कुपोषण की श्रेणी से बाहर निकालने हेतु प्राथमिकता से काम किया जाए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने डेयरी एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हेतु पशुपालन को बढ़ावा देने तथा स्व-सहायता समूहों को इससे जोड़ने हेतु अभी की गई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। टीएल बैठक में मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु बॉयो फ्लेक सहित अन्य संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने डेयरी एवं पशुपालन विभाग, महिला बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, सामाजिक न्याय, खनिज विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यो और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों तथा निराकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयावधि में सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सहायक कलेक्टर श्री अंकित कुमार जैन तथा श्री कुलदीप पटेल, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ तथा विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।