नसीमखान सांची
सांची,,, नगर परिषद प्रशासन द्वारा नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए व्यापक फॉगिंग अभियान शुरू किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) रामलाल कुशवाहा ने आदेश जारी कर नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों एवं मुख्य सड़कों पर फॉगिंग मशीन के माध्यम से कीटनाशक धुआं फैलाने की कार्रवाई शुरू कराई।
अभियान के दौरान नगर की गलियों, वार्डों और प्रमुख मार्गों पर धुआं ही धुआं नजर आया। इस पहल से नगरवासियों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नगरवासियों ने अभियान की सराहना करते हुए अपेक्षा जताई कि यह नियमित रूप से जारी रहे, ताकि नगर को मच्छरमुक्त बनाया जा सके।






