राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम्’ भारत की आत्मा का अमर स्वर है- स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेलरायसेन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्“ का 150वां स्मरणोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
रायसेन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्“ का 150वां स्मरणोत्सव कार्यक्रम का लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे तथा श्री राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम्’ गीत भारत की आत्मा का अमर स्वर है। श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा रचित “वंदे मातरम्” ने भारत के लोगों में स्वतंत्रता की चेतना जगाई, क्रांतिकारियों के हृदय में मातृभूमि के प्रति अपार श्रद्धा, समर्पण और बलिदान की भावना भर दी। अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध यह उद्घोष जन-जन के होंठों से निकलकर स्वतंत्रता का शंखनाद बन गया। असंख्य वीरों ने “वंदे मातरम्” की गूंज के साथ अपने प्राणों की आहुति देकर माँ भारती के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित किया।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज जब हम ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने का पावन अवसर मना रहे हैं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह गीत पुनः जन-जन के मन में राष्ट्रभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह समारोह, भारत सरकार के निर्णय के अनुरूप, राष्ट्रगीत के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी ओजस्वी भूमिका और हमारी सांस्कृतिक विरासत में इसके अमूल्य महत्व को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का लाईव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रगीत ‘‘वन्दे मातरम्‘‘ का सामूहिक गायनकार्यक्रम के प्रारंभ में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे सहित अधिकारियों, नागरिकों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत ‘‘वन्दे मातरम्‘‘ का सामूहिक गायन किया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया पौधरोपणरायसेन स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा छात्रों के साथ पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

मिनी मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवानारायसेन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्“ का 150वां स्मरणोत्सव कार्यक्रम के उपरांत स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा मिनी मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह मिनी मैराथन पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए महामाया चौक पर समाप्त हुई।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।