जिले बीएलओ द्वारा घर–घर जाकर किया जा रहा है एसआईआर में मैपिंग कार्य

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 एसआईआर की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। बीएलओ द्वारा मतदान केंद्र अंतर्गत घर–घर जाकर सर्वे, मतदाताओं की मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गौहरगंज एसडीएम श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव द्वारा मंडीदीप के वार्ड क्रमांक 24 में पहुंचकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे सर्वे, मैपिंग कार्य का निरीक्षण किया गया और बीएलओ से जानकारी ली गई। साथ ही मतदाताओं से भी संवाद कर एसआईआर की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त मतदान केंद्र सांकल, तिनसुआ ग्राम मदनी सहित अन्य मतदान केंद्र क्षेत्र में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिले में एसआईआर की प्रारंभ हो गई है तथा बीएलओ द्वारा 04 नवम्बर से मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 04 दिसम्बर तक जारी रहेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान तीन बार बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। बीएलओ द्वारा मतदाता को गणना पत्रक प्रदान किया जाएगा जिसमें मतदाता को अपना नाम या अपने परिजन का नाम पिछले एसआईआर में मिलान या लिंक करने में मदद करेगा। मतदाता या बीएलओ मिलान/लिंकिंग के लिए पिछले एसआईआर के ऑल इंडिया डाटाबेस https://voters.gov.in की सहायता ले सकते हैं। सर्वे उपरांत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा।
ऐसे निर्वाचकों को नोटिस जारी किए जाएंगे जिनके नामों का पिछले एसआईआर से मिलान/लिंकिंग नहीं हो सका है। इसके लिए दावा आपत्तियों के आवेदन 9 दिसंबर से 9 जनवरी 2026 तक लिए जाएंगे। उनकी मतदाता के रूप में पात्रता सुनिश्चित करने के लिए संकेतक दस्तावेजों का सत्यापन 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। पिछले एसआईआर से पहले उनकी स्थिति जानने के लिए सुनवाई की जाएगी। कोई भी मतदाता या मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल का बीएलए दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत 07 फरवरी 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।