रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग
शहडोल जयसिंहनगर l सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली मे लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मे कई लोगो की मृत्यु और कई गंभीर रूप से घायल हुए l लाल किले दिल्ली के पास हुई ब्लास्ट की इस घटना ने पुरे देश को अस्तब्ध कर गमगीन दिया l देश का हर नागरिक इस घटना मे अपनी जान गवाने वाले लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है इसी क्रम मे शहडोल जिले के जयसिंहनगर मे न्यायालय परिसर मे स्थित अधिवक्ता सभागार कक्ष मे मांगलवार को न्यायालीन कार्य की शुरुआत के पूर्व दिल्ली ब्लास्ट मे मृत आत्माओ की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया l
शोक सभा मे मुख्य रूप से अपर सत्र न्यायाधीश श्री शिवालाल केवट, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 सुश्री कीर्ति उइके जी, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 सुश्री लघुता मरकाम जी, नाजीर धर्मदास पटेल, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ दुर्गा प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष तिवारी, नारेन्द्र शुक्ला, लाल कमल मिश्रा, राजेंद्र गौतम, राजेश मिश्रा, रूद्र प्रताप सिंह, संजय राव सहित समस्त अधिवक्ताओ ने श्रद्धांजलि अर्पित की l
अधिवक्ता मनोज चतुर्वेदी की माता जी को अधिवक्ताओ ने दी श्रद्धांजलि
अधिवक्ता संघ जयसिंहनगर के द्वारा सभी अधिवक्ताओ की उपस्थिति मे संघ के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज चतुर्वेदी के माँ श्री मती दुर्घटिया चतुर्वेदी के आकस्मिक निधन पर माता जी को शोक सभा मे श्रद्धांजलि अर्पित की l






