नसीमखान सांची
सांची,,, युवा रोजगार संगम कार्यक्रम के तहत शासन की विभिन्न योजनाओं में कुल 1802 हितग्राहियों को 15.81 करोड़ रुपये (1581 लाख) की ऋण राशि स्वीकृत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कंपनियों द्वारा रोजगार के अवसर भी प्रदान किए गए।
जानकारी के अनुसार, विभिन्न कंपनियों के माध्यम से कुल 249 रजिस्ट्रेशन हुए, जिनमें से 12 कंपनियों ने 139 युवाओं और युवतियों का प्राथमिक चयन किया। यह पहल जिले के युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
कार्यक्रम ने युवाओं में आत्मनिर्भरता और रोजगार की नई आशा जगाई।






