ग्राम चौपाल में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों को आय में वृद्धि हेतु पशुपालन और उद्यानिकी खेती के लिए किया प्रेरित

नसीमखान सांची ,रायसेन


गैरतगंज जनपद के ग्राम सांकल में लगी ग्राम चौपाल में जाति प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड के आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण
ग्राम चौपाल में 15 जाति प्रमाण पत्र और 34 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ ही मिला योजनाओं का लाभ

रायसेन, 13 नवम्बर 2025
ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव में ही हो जाए तथा योजनाओं का लाभ भी सुगमता से मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले के गांवों में ग्राम चौपाल आयोजित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वयं इन ग्राम चौपालों में ग्रामीणों से गांव के विकास, शासन की योजनाओं का लाभ पाकर स्वरोजगार स्थापित करने के संबंध में चर्चा की जा रही है। साथ ही इच्छुक ग्रामीणों से मौके पर ही आवेदन भरवाकर आगामी कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। जिला अधिकारियों के ग्राम चौपाल में ही उपस्थित रहने से प्राप्त आवेदनों पर तेजी से कार्यवाही हो रही है और समस्याओं का भी त्वरित समाधान हो रहा है। प्रायः ग्राम चौपालों में प्राप्त होने वाले आवेदनों में से लगभग 70 प्रतिशत आवेदनों का त्वरित निराकरण हो रहा है। शेष आवेदनों के निराकरण की भी समयावधि निर्धारित की गई है।
इसी क्रम में गुरूवार को गैरतगंज जनपद पंचायत के ग्राम सांकल में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि इस ग्राम चौपाल में जिला स्तरीय और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित हैं। ग्राम चौपाल के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं से लाभान्वित करना है। ग्रामीणों का किसी विभाग में कोई कार्य लंबित है तो उसका ग्राम चौपाल में त्वरित निराकरण कराया जा रहा है। ग्राम चौपाल में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच जरूर कराएं। डॉक्टर्स द्वारा जांच के साथ ही आवश्यक परामर्श और उपचार भी किया जाएगा। इसके साथ ही कृषि वैज्ञानिक भी है जिनके द्वारा खेती से प्राप्त आमदनी को बढ़ाने के उपाए या तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पशु चिकित्सक भी उपस्थित हैं, जिनसें पशुपालक पशुओं के स्वास्थ्य और टीकाकरण, दुग्ध उत्पादन की मात्रा बढ़ाने के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा किसानों से संवाद के दौरान दस से पन्द्रह साल पहले गेहूॅ फसल के उत्पादन और वर्तमान में हो रहे उत्पादन के बारे में पूछे जाने पर किसानों से बताया कि पहले प्रति एकड़ सात से आठ क्विंटल ही उत्पादन होता था। कुछ फसलों में यह मात्रा और भी कम होती थी। लेकिन आज 15 से 20 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन हो जाता है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा उत्पादन में वृद्धि होने का कारण पूछे जाने पर किसानों ने बताया कि सिंचाई और खाद के उपयोग से यह वृद्धि हुई है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि खेती की पैदावार में हुई वृद्धि खाद-बीज की उन्नत किस्मों, सिंचाई के साधन और किसानों की मेहनत का ही परिणाम है। उन्नत तकनीकों के उपयोग से इसे और बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि खेती की पैदावार में तो वृद्धि हो गई, लेकिन आमदनी में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई। किसान भाई और ग्रामीण अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादन अपनाएं, यह एक आय का एक अच्छा जरिया है। शासन द्वारा योजनाओं के माध्यम से पशुपालन के लिए कम ब्याज दर पर बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान करने के साथ ही ज्यादा दुधारू नस्ल के गाय-भैंस उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अलावा सब्जी, फूल, फल, मसाला सहित अन्य उद्यानिकी फसलों की खेती करके भी अधिक आय प्राप्त की जा सकती है। जो किसान भाई या ग्रामीण पशुपालन के इच्छुक हैं उनके योजनाओं के तहत यहीं आवेदन भरवाए जा रहे हैं तथा स्वीकृति की कार्यवाही भी शीघ्रता से होगी। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अन्य विभागों की भी विभिन्न स्वरोजगारमूलक योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया। ग्राम चौपाल में डेयरी एवं पशुपालन, सामाजिक न्याय, मत्स्य विभाग, खाद्य विभाग सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारियों द्वारा भी विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन की प्रक्रिया भी बताई गई। ग्राम चौपाल में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहायक कलेक्टर श्री अंकित कुमार जैन सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी, एसडीएम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने आवेदन पंजी बुलाकर आवेदकों से की चर्चाग्राम चौपाल में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान ग्राम चौपाल में प्राप्त हो रहे आवेदनों का इन्ट्री रजिस्टर अपने पास बुलाकर उसमें दर्ज आवेदकों के नाम लेकर एक-एक आवेदक से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी से आवेदन के निराकरण की स्थिति जानते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही यदि किसी दस्तावेज की कमी है तो आवेदक को अभी अवगत कराते हुए कमी पूरी कराने के लिए कहा। पीएम आवास के आवेदनों और खाद्यान्न पात्रता पर्ची के आवेदन मिलने पर तत्काल टीम को जांच के लिए भेजा गया। इसी प्रकार स्टॉप डेम की मांग किए जाने पर कलेक्टर द्वारा ई आरईएस को उपयुक्त स्थल का चयन करने सहित प्रस्ताव बनाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रसूता सहायता राशि नहीं मिलने के आवेदन पर विशेष प्रकरण बनाते हुए भेजने के लिए कहा और शौचालय निर्माण हेतु आवेदक को सूची में शामिल करने के लिए निर्देशित किया गया।

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर ली जानकारीग्राम चौपाल में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने कृषि, स्वास्थ्य, डेयरी एवं पशुपालन विभाग, सामाजिक न्याय, राजस्व, आयुष, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों के स्टॉल और प्रदर्शिनों का अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों से ग्रामीणों को दी जा रही जानकारी तथा प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का भी प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

कुपोषित बच्चियों को वितरित की गई फूड बॉस्केटग्राम चौपाल के दौरान गांव की दो बच्चियां कुपोषण की श्रेणी में होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि यह उम्र बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होती है, इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य पर, पोषण आहार पर विशेष ध्यान दें। ग्राम चौपाल में दोनों बच्चियों के परिजन को फूड बॉस्केट वितरित की गई। साथ ही महिला बाल विकास और स्वास्थ्य अमले को बच्चियों की सतत् मॉनीटरिंग के भी निर्देश दिए गए।

ग्राम चौपाल में जाति प्रमाण पत्र मिलने से चेहरे पर आई मुस्कानग्राम चौपाल में जाति प्रमाण बनवाने संबंधी आवेदन पत्र भी प्राप्त हुए। ग्राम चौपाल में एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व अमले के उपस्थित रहने से इन आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पात्र नागरिकों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ग्राम चौपाल में संतोष आदिवासी आ. श्री राम आदिवासी उम्र 36 वर्ष, मधु आदिवासी आ. संतोष आदिवासी उम्र 13 वर्ष तथा प्रतीक आदिवासी उम्र 9 वर्ष सहित अन्य ग्रामीणों को भी जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संतोष सहित अन्य हितग्राहियों ने कहां कि उन्हे उम्मिद नही थी कि जाति प्रमाण पत्र इतने जल्दी बन जाएंगे। इस काम के लिए कई बार एसडीएम कार्यालय जाना पड़ेगा लेकिन आज ग्राम चौपाल में ही उन्हे जाति प्रमाण पत्र मिल गए। अब उन्हे भी शासन की योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा। इसके अतिरिक्त ग्राम चौपाल में राजस्व विभाग के पोती नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों में भी त्वरित कार्यवाही की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।