नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा
जिले के गौहरगंज क्षेत्र की दुष्कर्म से पीड़ित 06 वर्षीय बालिका के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए नियमित जानकारी ली जा रही है। उक्त बालिका को दुष्कर्म के बाद एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया था। बच्ची के स्वास्थ्य में अब सुधार है और वह आईसीयू से बाहर आ गई है। डॉक्टर्स द्वारा बच्ची के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले के डॉक्टर्स की टीम भी एम्स भोपाल में उपस्थित है।
इस जघन्य अपराध के आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए एसपी श्री पंकज कुमार पाण्डे गौहरगंज में ही डेरा डाले हुए हैं। एसपी श्री पाण्डे ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 10 टीमों द्वारा मंडीदीप, भोपाल, सीहोर सहित अन्य संभावित जगहों पर लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के परिजनों तथा परिचितों से भी पूछताछ जारी है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।






