नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज जनपद के ग्राम सिलारी निवासी श्री हरदयाल वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र मिलने से बेहद खुश हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा को श्री हरदयाल ने वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने संबंधी आवेदन दिया था। जिस पर कलेक्टर द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी को पात्रतानुसार योजना का त्वरित लाभ देने हेतु निर्देशित किया। जिसके परिपालन में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा वृद्ध श्री हरदयाल को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। श्री हरदयाल ने कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आगामी माह से वृद्धावस्था पेंशन मिलने लगेगी, जिससे वह बेहद खुश हैं।






