सांची में घने कोहरे की चादर, ठंड में इजाफा—अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ।तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित, वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलने की मजबूरी।

नसीमखान सांची
सांची,,,
नगर सहित आसपास के क्षेत्र में बीते दिनों से घने कोहरे की चादर बिछी हुई है, जिससे मौसम में ठंडक लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह और देर रात को कोहरा अधिक घना रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सार्वजनिक स्थानों पर जीवन यापन करने वाले लोगों की मुसीबत बढती दिख रही हैं
तापमान भी न्यूनतम ,तक पहुंच गया है जिससे ठंड का असर और तेज हो गया है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है। सुरक्षा की दृष्टि से अधिकांश वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट जलाकर आवागमन कर रहे हैं।जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके ।
स्वास्थ्य चिकत्सकों का कहना है कि इस मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ठंडी हवा और कोहरे से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने, गरम पेय पदार्थ लेने और अनावश्यक रूप से सुबह-सुबह बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है।
वहीं स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट व हेडलाइट का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
घना कोहरा और बढ़ती ठंड सांची में जनजीवन की रफ्तार धीमी कर रही है, ऐसे में सतर्कता और सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    नसीम खानसांची,,,सलामतपुर उपमंडी के अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ की व्यापारी बैठक में सर्वसम्मति से सांची निवासी भानु प्रताप बघेल को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सांची में…

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    नसीम खानसांची,,, सुबह से ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?