नसीमखान सांची
सांची,,ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन शिवविवाह एवं नारद मोह लीला का सजीव मंचन किया गया। मंचन में स्थानीय युवाओं ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिली।
भक्ति, परंपरा और उत्साह के साथ रामलीला का आयोजन नगर में श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।






