सड़क दुर्घटना में मृत्यु और गंभीर रूप से घायल होने के पांच प्रकरणों में सात लाख रू की आर्थिक सहायता स्वीकृतकलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में हिट एण्ड रन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के तीन प्रकरणों में मृतकों के वैद्य वारसान को दो-दो लाख रू की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। साथ ही सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के दो प्रकरणों में 50-50 हजार रू की सहायता राशि स्वीकृत की गई।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने किए जा रहे कार्यो और गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा गत बैठक के पालन प्रतिवेदन अनुसान की गई कार्यवाही और दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने किए गए कार्यो की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएमओ रायसेन को कृषि उपज मण्डी में उपज विक्रय हेतु आने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने और सड़क मार्ग से अतिक्रमण हटाते हुए रोड मार्किंग के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही लगातार माॅनीटरिंग करने के लिए भी कहा। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से आॅटो रिक्शा के पंजीयन की जांच करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रायसेन और मण्डीदीप के लिए टोइंग वाहन क्रेन क्रय करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए भी कहा। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्कूल, चिकित्सालय सहित अन्य स्थलों के समीप सड़कों पर कैट आई, विभिन्न संकेतक चिन्ह या साइन बोर्ड, रैलिंग लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में स्कूल, कॉलजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता द्वारा हिट एण्ड रन केस के प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सड़क दुर्घटना में मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान आलमपुर तहसील गैरतगंज निवासी श्री प्रकाश अहिरवार की 10 मई 2024 को प्राथमिक शाला इन्दिरा आवास टोला आलमपुर के सामने सागर भोपाल रोड पर मृत्यु होने पर वैध वारसान पन्ति श्रीमती बसंती बाई को दो लाख रू की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसी प्रकार बारना कालोनी बाड़ी निवासी श्री संतोष अहिरवार की 16 फरवरी 2024 को नेशनल हाइवे 45 हरसिली टोल प्लाजा पर दुर्घटना में मृत्यु होने पर वैध वारसान पत्नि श्रीमती रश्मि अहिरवार को दो लाख रूपए और सूरत निवासी किशन सैजा की विगत 07 दिसम्बर 2024 को चकला नाला पुलिया बेगमगंज पर दुर्घटना में मृत्यु होने पर वैध वारसान पिता श्री नरेन्द्र भाई सैजा को दो लाख रू की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को आर्थिक सहायता प्रदान करने संबंधी प्रकरणों की समीक्षा के दौरान गैरतगंज के वार्ड क्रमांक-13 निवासी श्री अमित कुमार गुप्ता के 25 फरवरी 2025 को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर 50 हजार रू की आर्थिक सहायता और संगई विदिशा निवासी कुमारी स्मृति उर्फ उन्नति गुर्जर पिता संजू गुर्जर के 05 मार्च 2025 को माॅ कर्मा गार्डन के पास गैरतगंज में अज्ञात वाहन से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर 50 हजार रू की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, यातायात प्रभारी लता मालवीय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।