नसीमखान सांची
सांची ,,,सांची से गुजरने वाले फोर लाइन रोड निर्माण से नगर वासियों मे असमंजस की स्थिति बनी हुई है तथा लोगों को सडक चौडीकरण की जद मे आने वाले भवनों के नुकसान की शंका को देखते हुए नागरिकों ने आज सडक भूमिपूजन करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन में मांग की गई हैं कि सांची मे सडक चौडीकरण से लोगों मे आशंका बढ रही हैं इस सडक चौडीकरण सै लोगों को होने वाले नुकसान की आशंका को देखते हुए शासन स्तर पर कार्यवाही करते हुए आशंका को दूर किया जाये तथा लोगों को होने वाले नुकसान से बचाया जाए ।ज्ञापन में काफी लोगों के हस्ताक्षर थे






