जयसिंहनगर प्रीमियर लीग फाइनल मुकाबले में बज्र इलेवन बनी विजेता

रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग

जेएसएन इंडियन को 05 विकटों से हराया

जयसिंहनगर। स्थानीय सांदिपनी क्रिकेट मैदान में आयोजित जयसिंहनगर प्रीमियर लीग का समापन अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला बज्र 11 एवं जेएसएन इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें बज्र 11 ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, जबकि जेएसएन इंडियंस उपविजेता रही। फ़ाइनल मुकाबले में जेएसएन इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बज्र 11 की टीम ने संयमित एवं आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पूरे प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका एमपीसीए के सदस्य आनंद त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, गुलाब चौधरी एवं अनिल वर्मा ने निभाया जबकि कमेंट्री में राजकुमार यादव, अजय नामदेव एवं द्वारिका प्रजापति ने प्रतियोगिता में मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। प्रतियोगिता में अंकित सोनी, सतेंद्र उपाध्याय, राहुल तिवारी, दशरथ सिंह, अर्पित गुप्ता एवं सचिन सेन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। फ़ाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनीषा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संपत मिश्रा द्वारा की गयी, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि रावेंद्र शर्मा एवं भाजपा जिला मंत्री कविता सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के उद्घाटन में पधारे श्री दीपनारायण तिवारी अपर सत्र न्यायाधीश उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार भविष्य में “विधायक कप” के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया था, जिसकी उपस्थित जनसमूह द्वारा सराहना की गयी और विधायक कप के आयोजन को मंजूरी मिली।

विजेता को 51000 जबकि उपविजेता टीम को मिली 25000 की राशि

प्रतियोगिता के फाइनल विजेता बज्र इलेवन को भाजपा नेता विमलेश मिश्रा के सौजन्य से नगद 51000 रुपए एवं ट्रॉफी जबकि उपविजेता रही जेएस एन इंडियन को गणेश सोनी (नरेश ज्वेलर्स) के सौजन्य से 25000 हजार रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की गयी। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ठाकुर नवनीत सिंह परिहार को प्रदान किया गया जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 04 ओवरों में 20 रन देकर 04 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए वहीं हनी बड़वारा को मैन ऑफ द सीरीज प्रदान किया गया।

शेड निर्माण हेतु 5 लाख रुपए की घोषणा

समापन अवसर पर विधायक जयसिंहनगर द्वारा आयोजन समिति के आग्रह को मंजूरी देते हुए खेल मैदान में शेड निर्माण हेतु ₹5 लाख की राशि आवंटित करने की घोषणा की गयी। साथ ही उन्होंने आगामी टूर्नामेंट को “विधायक कप” के रूप में आयोजित कराने का आश्वासन भी दिया, जिससे खिलाड़ियों एवं खेल-प्रेमियों में नया उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सम्मानित पदाधिकारियों के साथ रात्रि भोज का आनंद लिया, जिसके पश्चात् टूर्नामेंट के औपचारिक समापन की घोषणा की गयी। भव्य समापन के साथ जयसिंहनगर प्रीमियर लीग ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति, युवा प्रतिभाओं और सामाजिक एकता को सशक्त करने का प्रभावी मंच है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक मनीषा सिंह, सातिका तिवारी, राजेश द्विवेदी, नीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर निर्मल द्विवेदी, दिवाकर पयासी, सनद कुमार पांडेय, मेराज अली, परशुराम द्विवेद्वी, राजीव तिवारी, अनुपम द्विवेदी, अजय तिवारी, राजीव द्विवेदी, नीलेश द्विवेदी, शेषमणि पाल, प्रकाश नारायण तिवारी, संचय नामदेव, राहुल तिवारी, संदीप पाण्डेय, मीडिया प्रतिनिधि पत्रकार राकेश गुप्ता, पंकज पांडेय, नीलेश कुमार गुप्ता, सीतेन्द्र पयासी एवं राजकुमार यादव सहित हजारों की संख्या में खेल-प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण