जुए पर सांची पुलिस का शिकंजा, लुक-छिपकर खेलने वाले भी नहीं बचे।गुलगांव रोड पर दबिश, 9 आरोपी गिरफ्तार,

नसीमखान सांची

जुआ एक्ट में मामला दर्ज
सांची,,,जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसके पहले भी पुलिस ने अपनी सख्त कार्यवाही करते हुए नगर से पूरी तरह जुए सट्टे पर लगाम कस दी थी परन्तु कुछ जुआरियों ने पुलिस से बचते हुए सूने क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया था परन्तु पुलिस की नजर से बच नही सके । इसी क्रम में दिनांक 04 जनवरी 2026 की रात्रि को सांची के गुलगांव रोड क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी के निर्देशन में थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान लुक-छिपकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। मौके से कुल 38,560 रुपये नकद जुए की रकम के रूप में जब्त की गई।
पुलिस की अपील:
सांची पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध गतिविधियों से दूर रहें। जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
सांची पुलिस की सख्ती ने साफ कर दिया है कि अवैध जुए के लिए अब कोई जगह नहीं है

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।