नसीमखान सांची
सांची,,
ठंड के मौसम को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम ने छात्रावास में रह रहे बच्चों की स्थिति की सुध ली। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याएं सुनीं।
नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा माइनिंग वर्क्स रायसेन की ओर से प्राप्त सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। बच्चों को सामग्री वितरित करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों की हरसंभव मदद की जाएगी और उनकी सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती नीतू शर्मा, श्री रमेश रजक, श्रीमती अर्चना तारण एवं श्रीमती श्वेता यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और प्रशासन की संवेदनशीलता ने इस पहल को सार्थक बनाया।






