सांची में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगर।सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रैलियों और ध्वजारोहण के साथ गूंजे देशभक्ति के स्वर

नसीमखान सांची
सांची,,,
राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक नगर सांची पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगर भर में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगीतों की गूंज से पूरा वातावरण देशप्रेम में सराबोर रहा। नगर की सभी शासकीय व अशासकीय संस्थाओं में ध्वजारोहण कर मिठाइयों का वितरण किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक नगर को रंग-बिरंगी लाइट झालरों से सजाया गया था, जिससे नगर की सुंदरता और अधिक निखर उठी। नगर परिषद कार्यालय में ध्वजारोहण नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, समस्त पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिक, सीएमओ रामलाल कुशवाहा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ श्री कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, सदस्यगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। यहां सीईओ शंकर पांसे द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।
नगर के सांदीपनि विद्यालय में प्राचार्य अनिल दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। वहीं थाना परिसर में थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया, जहां परेड द्वारा सलामी दी गई। थाना परिसर को आकर्षक गुब्बारों से सजाया गया था।
बसस्टैंड परिसर स्थित संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार ईश्वरदीन वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इस अवसर पर नगर के सभी पत्रकार उपस्थित रहे।
इसके पश्चात नगर परिषद द्वारा रामलीला मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों व नृत्यों के माध्यम से अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्हें मिठाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व स्कूली छात्रों द्वारा अपने-अपने विद्यालयों से राष्ट्रीय गीतों और जयकारों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से भव्य रैली निकाली गई।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, नायब तहसीलदार ललित सक्सेना, सीएमओ रामलाल कुशवाहा एवं थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
देशभक्ति, एकता और संविधान के सम्मान के साथ सांची ने पूरे उत्साह से गणतंत्र दिवस मनाकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा