चोरी-छिपे जुआ-सट्टा खेल रहे लोगों को पुलिस ने धर दबोचा किया प्रकरण दर्ज।काछी कानाखेड़ा जंगल में छापा, चार जुआरी गिरफ्तार; एक सटोरिया भी दबोचा, नकदी व वाहन जब्त।

नसीम खान सांची
सांची,,, नगर में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती के बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे इन अनैतिक कार्यों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि सांची पुलिस भी ऐसे तत्वों पर लगातार नजर बनाए हुए है और समय-समय पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए जुआ खेलते और सट्टा खिलाते आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी द्वारा नगर की कमान संभालने के बाद ही जुआ-सट्टा गतिविधियों में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद कुछ लोग पुलिस की नजरों से बचकर इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं, जिन पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन तथा एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काछी कानाखेड़ा के जंगल में घेराबंदी कर चार जुआरियों को धरदबोचा। उनके पास से 10,050 रुपये नकद, छह मोटरसाइकिल तथा ताश के पत्ते जब्त किए गए।
इसके अलावा एक अन्य स्थान पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने सट्टा खिलाते हुए रविन्द्र उर्फ रबी (48 वर्ष) निवासी सांची को गिरफ्तार किया। उसके पास से 4,010 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और सट्टा पर्ची बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति चोरी-छिपे इस तरह के कार्यों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थाना क्षेत्र में चोरी-लूट सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी पुलिस की सतत नजर बनी हुई है।
पुलिस की कार्यवाही से यह स्पष्ट दिखाई देने लगा है कि अब क्षेत्र में जुआ सट्टा खेलना खिलाना भारी पडेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान