नरवाई जलाने व नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई।फसल कटाई के बाद बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन की सख्ती, जलस्तर गिरने से पहले उठाए एहतियाती कदम

नसीमखान सांची
सांची,,,,क्षेत्र में इन दिनों गेहूं और चने की फसलों की कटाई जोरों पर चल रही है। कटाई के बाद खेतों में बची नरवाई को जलाने की प्रवृत्ति पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही गिरते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए नलकूप खनन पर भी रोक लगा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, फसल कटाई के बाद किसान खेतों की सफाई के लिए नरवाई में आग लगा देते हैं। इससे न केवल भूमि की उर्वरता प्रभावित होती है, बल्कि पशुओं के लिए चारे की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा नरवाई में लगी आग कई बार आसपास के खेतों तक फैलकर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाती है, जिससे अग्निकांड की घटनाएं बढ़ने की आशंका बनी रहती है। गांवों के समीप आग पहुंचने पर रिहायशी क्षेत्रों में भी खतरा बढ़ जाता है।
इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने नरवाई जलाने पर रोक लगाते हुए स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक तरीकों से खेतों की सफाई करें।
जल संकट को लेकर भी सतर्क प्रशासन
गर्मी के बढ़ते प्रभाव के साथ ही क्षेत्र में जलस्तर तेजी से गिरने लगा है, जिससे आने वाले दिनों में पेयजल संकट गहराने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नलकूप खनन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, वहीं कुछ मामलों में कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
प्रशासन की सख्ती जहां पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम है, वहीं किसानों के लिए जागरूकता और जिम्मेदारी की भी परीक्षा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान