स्कूल चले हम अभियान के तहत रायसेन में जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

नसीमखान सांची, रायसेन

नवीन शिक्षण सत्र वर्ष 2026-27 के तहत रायसेन स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ चौधरी ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर बच्चा शिक्षित हो, आगे बढ़े और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। इसके लिए शासन द्वारा बच्चों की स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें पाठ्यपुस्तकें वितरित कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक और अन्य अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची जनपद के खनपुरा गांव मे खडी फसल में लगी आग 50 एकड की फसल हुई खाक।कलेक्टर पहुंचे घटना स्थल लिया जायजा

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,, जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम खनपुरा मे 50 एकड के खेत में खडी फसल में आग लग गई जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई इसके…

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आगामी तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन,रायसेन में आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय स्तर का तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची जनपद के खनपुरा गांव मे खडी फसल में लगी आग 50 एकड की फसल हुई खाक।कलेक्टर पहुंचे घटना स्थल लिया जायजा

    सांची जनपद के खनपुरा गांव मे खडी फसल में लगी आग 50 एकड की फसल हुई खाक।कलेक्टर पहुंचे घटना स्थल लिया जायजा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आगामी तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आगामी तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

    स्कूल चले हम अभियान के तहत रायसेन में जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

    स्कूल चले हम अभियान के तहत रायसेन में जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    गरीब, किसान और युवा—हर वर्ग के उत्थान का माध्यम बनीं सरकारी योजनाएं”- दिलीप पाण्डेय

    प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्राचीन हनुमान पहाड़ी मंदिर चिल्हारी में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।