जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रायसेन में जनभागीदारी से की गई तालाब की सफाईनागरिकों को स्वगणना की दी गई जानकारी

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में प्राचीन जल संरचनाओं तालाब, कुएं, बाबड़ी आदि की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को बारिश के जल को सहेजने तथा जल के अपव्यय को रोकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जल स्रोतों का पुनर्जीवन, पारम्परिक जल संरचनाओं की सफाई और वर्षा जल का संरक्षण करना है। इसी कड़ी में रायसेन नगर में चैपड़ा स्थित तालाब की साफ-सफाई का कार्य जनसहभागिता से किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, एसडीएम रायसेन श्री मनीष शर्मा, सीएमओ रायसेन सुरेखा जाटव सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों, समाजसेवी तथा विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर तालाब की साफ-सफाई की गई और स्वच्छता की शपथ भी ली गई। तालाब की साफ-सफाई के पहले एसडीएम रायसेन श्री मनीष शर्मा द्वारा नागरिकों को स्वगणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए अनेक नागरिकों की स्वगणना कराई गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

    नसीमखान सांची, रायसेन किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर

    कुएं में मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच।दो-तीन दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, मजदूरी कर लौटते समय हुआ लापता

    नसीमखान सांचीसांची,,,कानाखेड़ा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुएं में युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रायसेन में जनभागीदारी से की गई तालाब की सफाईनागरिकों को स्वगणना की दी गई जानकारी

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रायसेन में जनभागीदारी से की गई तालाब की सफाईनागरिकों को स्वगणना की दी गई जानकारी

    कुएं में मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच।दो-तीन दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, मजदूरी कर लौटते समय हुआ लापता

    कुएं में मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच।दो-तीन दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, मजदूरी कर लौटते समय हुआ लापता

    तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम।आशीष वेयरहाउस पगनेश्वर में अव्यवस्था से आक्रोश, पुलिस की समझाइश से आधे घंटे में बहाल हुआ यातायात.

    इको क्लब के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    इको क्लब के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    10 हजार की आबादी बेहाल—डॉक्टर नहीं, झोलाछापों के भरोसे इलाज, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की मांग तेज”