कुएं में मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच।दो-तीन दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, मजदूरी कर लौटते समय हुआ लापता

नसीमखान सांची
सांची,,,कानाखेड़ा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुएं में युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कानाखेड़ा स्थित कमलकिशोर पटेल के पुराने मकान के पास बने कुएं में एक अज्ञात शव दिखाई देने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे दुर्गंध भी आने लगी थी।
पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान बलराम वंशकार (39) पिता खेमचंद, निवासी करेया खेड़ा रोड, देहात थाना विदिशा के रूप में हुई। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया।
मृतक के भाई रघुवीर वंशकार भी सांची पहुंचे और उन्होंने अपने भाई की पहचान की। रघुवीर ने पुलिस को बताया कि बलराम मजदूरी के साथ-साथ ढोल बजाने का काम करता था। वह 25 अप्रैल को एक शादी समारोह में ढोल बजाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार