बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधक बने परेशानी का कारण, मुख्य द्वार पर नए स्पीड ब्रेकर की मांगविद्यालय का गेट बदला, लेकिन पुराने गतिअवरोधक जस के क ई बार ह़ो चुकी दुर्घटना।जस तस; रहवासियों की बढ़ी मुश्किलें

नसीमखान सांची
सांची,,,
सांची से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए गतिअवरोधक अब स्थानीय रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व में विद्यालय के जिस गेट के सामने स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे, वह गेट अब बंद कर दिया गया है। वर्तमान में विद्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार दूसरे स्थान से संचालित हो रहा है, लेकिन पुराने गतिअवरोधक अब भी यथावत बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अब इन गतिअवरोधकों की उपयोगिता समाप्त हो चुकी है, बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा इन्हें हटाने अथवा उचित स्थान पर नए गतिअवरोधक बनाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नागरिकों ने आरोप लगाया कि इन स्पीड ब्रेकरों का निर्माण भी तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। इनमें रेडियम मार्किंग, चेतावनी संकेतक एवं सुरक्षा बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। इन गतिअवरोधक पर अनेक दुपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खामियाजा भुगतना पड़ा है तथा चार पहिया वाहन चालक भी दुर्घटना का खामियाजा भुगत चुके है पहले भी यह गतिअवरोधक बडे वाहनों के दुर्घटना का सबब बन चुके है सबसे बड़ी परेशानी तब होती हैं जब दुर्घटना में घायल लोगो को आसपास के रहवासी खून में लथपथ होने पर अस्पताल पहुंचाते हैं परन्तु इस गंभीर समस्या से संबंधित विभाग तो मुंह फेर चुका है प्रशासन को भी सुध लेने की फुरसत नहीं मिल पा रही हैं अथवा किसी बडी दुर्घटना का इंतजार हो रहा हो।
रात्रि के समय तेज गति से गुजरने वाले वाहन अचानक इन गतिअवरोधकों पर चढ़ जाते हैं, जिससे तेज आवाज होती है और आसपास रहने वाले लोगों की नींद प्रभावित होती है। रहवासियों का कहना है कि कई बार इस समस्या से प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकल सका है।
लोगों की मांग है कि बंद हो चुके पुराने गेट के सामने बने गतिअवरोधकों को हटाया जाए तथा विद्यालय के वर्तमान मुख्य गेट के समीप यातायात सुरक्षा मानकों के अनुसार नए स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके और स्थानीय लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके।
विधायक प्रतिनिधि संजीत वर्मा ने कहा कि इस समस्या से विधायक को अवगत कराया जाएगा तथा संबंधित विभाग से बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधकों को हटाकर मुख्य प्रवेश द्वार के पास नए एवं मानक अनुरूप गतिअवरोधक बनाए जाने की मांग की जाएगी। वहीं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मेहतो ने भी इन गतिअवरोधक पर आपत्ति उठाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग समय रहते इस समस्या का समाधान कर नागरिकों को राहत देता है या फिर लोगों को इसी तरह परेशानी का सामना करना पड़ता रहेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर