सांची के होटलों में पुलिस की सघन पड़तालअनैतिक गतिविधियों की शिकायतों पर एसपी के निर्देश, 10 होटल-लॉज में चला औचक निरीक्षण अभियान

नसीम खान सांची
सांची,,,विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में लंबे समय से होटलों और लॉजों में कथित अनैतिक गतिविधियों की मिल रही सूचनाओं के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर सांची पुलिस ने नगर के होटल और लॉजों में सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
बताया जा रहा है कि सांची जैसे शांतिप्रिय एवं धार्मिक महत्व वाले ऐतिहासिक स्थल पर पर्यटकों की सुविधा के लिए अनेक छोटे-बड़े होटल संचालित हैं। हालांकि पिछले काफी समय से कुछ होटलों में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की चर्चाएं लगातार सामने आती रही हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो द्वारा भी होटल गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए गए थे, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया।
सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी के आदेश पर थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल एवं महिला आरक्षकों की टीम ने नगर के लगभग दस होटल और लॉजों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान होटलों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, ठहरने वाले लोगों के पंजी रजिस्टर खंगाले गए तथा कमरों की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस ने होटल संचालकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
हालांकि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन होटल संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि पाए जाने पर संबंधित होटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर होटल सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
होटल संचालकों का कहना है कि उनके यहां ठहरने वाले सभी बाहरी व्यक्तियों की जानकारी विधिवत रजिस्टर में दर्ज की जाती है तथा प्रतिदिन इसकी सूचना पुलिस को भी उपलब्ध कराई जाती है।
थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि जिलापुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर एवं लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि होटल-लॉजों की जांच आगे भी समय-समय पर औचक रूप से जारी रहेगी, ताकि नगर की छवि और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
सांची की ऐतिहासिक गरिमा बनाए रखने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई अब नियमित निगरानी अभियान का रूप लेती दिखाई दे रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैध शराब पैकारी पर रोक लगाए जिला आबकारी विभाग नही विवश होकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को होगे मजबूर/विजय द्विवेदी

    राजर्षि मिश्रा उमरिया ✍️ ब्यूरो रिपोर्ट उमरिया जिले मानपुर विकासखंड अंतर्गत अमरपुर एवं इंदवार शराब दुकान से गांव गांव शराब पहुंचाई जा रही है गांव में अवैध शराब बिक्री को…

    बरुहा नाला के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में कटनी रेफर

    राजर्षि मिश्रा उमरियापलझा। बरुहा नाला के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध शराब पैकारी पर रोक लगाए जिला आबकारी विभाग नही विवश होकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को होगे मजबूर/विजय द्विवेदी

    अवैध शराब पैकारी पर रोक लगाए जिला आबकारी विभाग नही विवश होकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को होगे मजबूर/विजय द्विवेदी

    सांची के होटलों में पुलिस की सघन पड़तालअनैतिक गतिविधियों की शिकायतों पर एसपी के निर्देश, 10 होटल-लॉज में चला औचक निरीक्षण अभियान

    सांची के होटलों में पुलिस की सघन पड़तालअनैतिक गतिविधियों की शिकायतों पर एसपी के निर्देश, 10 होटल-लॉज में चला औचक निरीक्षण अभियान

    बरुहा नाला के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में कटनी रेफर

    बरुहा नाला के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में कटनी रेफर

    मंगलवार के अंक में प्रकाशित खबर का असर।विधायक निधि से उपलब्ध टैंकरों का आखिरकार हुआ वितरणजलसंकट से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों को मिली राहत, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पहल

    मंगलवार के अंक में प्रकाशित खबर का असर।विधायक निधि से उपलब्ध टैंकरों का आखिरकार हुआ वितरणजलसंकट से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों को मिली राहत, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पहल

    इंदवार थाना पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी, प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    इंदवार थाना पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी, प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर ग्यारसपुर ब्लॉक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर ग्यारसपुर ब्लॉक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।