नया ट्रैक्टर लेकर उपज तुलाने पहुंचे किसान का वाहन नाली में गिरा, रिपोर्ट दर्जवेयरहाउस परिसर में खड़े ट्रैक्टर में हुई छेड़छाड़ की आशंका, करीब एक लाख रुपये के नुकसान का दावा

नसीम खान सांची
सांची,,, नगर के किसान अंकित मेहतो का नया ट्रैक्टर-ट्रॉली रायसेन क्षेत्र स्थित देवलखेड़ा वेयरहाउस परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में नाली में गिर गया, जिससे ट्रैक्टर को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली रायसेन में दर्ज कराते हुए घटना की जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सांची निवासी किसान अंकित मेहतो अपनी गेहूं की उपज तुलवाने के लिए नया ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP38 ZG 9821 लेकर देवलखेड़ा वेयरहाउस पहुंचे थे। उपज की तुलाई कराने के बाद वे पर्ची लेने वेयरहाउस कार्यालय चले गए। इसी दौरान ट्रैक्टर परिसर में खड़ा था और आसपास वेयरहाउस कर्मचारी सहित कई लोग मौजूद थे।
कुछ देर बाद लौटने पर किसान ने देखा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली समीप स्थित नाली में गिरे हुए हैं। घटना में ट्रैक्टर का एक टायर फट गया, जबकि बैटरी, अगले पहिये का एक्सल और हैंडरोलिंग पंप सहित अन्य हिस्सों में भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर हाल ही में खरीदा गया था।
किसान अंकित मेहतो ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर के साथ छेड़छाड़ कर उसे आगे बढ़ा दिया, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय वेयरहाउस के कुछ कर्मचारी शराब के नशे में थे। किसान के अनुसार यदि इस घटना की चपेट में कोई व्यक्ति आ जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर एनसीआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। किसान ने बताया कि इस दुर्घटना में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
वेयरहाउस परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस द्वारा इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया गया तो भविष्य में अन्य किसानों के वाहनों से किसी बडी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार