मंगोलिया से आज साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के प्रधान शिष्यों के पवित्र अस्थि कलश

नसीमखान सांची

उलानबटार में दर्शनार्थ रखे गए सारिपुत्त एवं महामोग्गलान के अस्थि कलश पारंपरिक अनुष्ठान के बाद पुनः चेतियागिर विहार में स्थापित होंगे।
साँची,, भगवान बुद्ध के प्रधान शिष्यों सारिपुत्त एवं महामोग्गलान के पवित्र अस्थि कलश गुरुवार को मंगोलिया से पुनः साँची लौटेंगे। ये अस्थि कलश साँची स्थित चेतियागिर विहार में संरक्षित हैं, जिन्हें विशेष धार्मिक कार्यक्रम के तहत दर्शनार्थ मंगोलिया ले जाया गया था।
जानकारी के अनुसार, श्रीलंका महाबोधि सोसायटी के अध्यक्ष एवं लंकाजी टेंपल जापान के मुख्य संघनायक वेनेगल उपतिस्स नायक थेरो तथा राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली के पदाधिकारियों द्वारा 30 मई को अस्थि कलश दिल्ली से मंगोलिया ले जाए गए थे। मंगोलिया की राजधानी उलानबटार स्थित गंडन तेगचेनलिंक मठ में इन्हें 9 जून तक आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया।
धार्मिक कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद अब इन पवित्र अस्थि कलशों को पुनः साँची लाया जा रहा है, जहां चेतियागिर विहार में पारंपरिक पूजा-अर्चना एवं विधि-विधान के साथ पुनः स्थापित किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अस्थि कलश गुरुवार दोपहर दिल्ली से भोपाल लाए जाएंगे तथा वहां से सुरक्षा व्यवस्था के बीच साँची रवाना किए जाएंगे। अस्थि कलशों को पुनः साँची लाने के लिए साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के रविन्द्र सिंह ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं कुलसचिव प्रो. रामनिवास गुप्ता ने आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
साँची में पवित्र अस्थि कलशों की वापसी को लेकर श्रद्धालुओं एवं बौद्ध अनुयायियों में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण दिखाई दे रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    आसमान में छाए बादल, बौछारों से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से राहत मिली।हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, किसानों ने शुरू की खरीफ फसल की तैयारी

    नसीमखान सांची सांची,, पिछले कई दिनों से सूर्य की तेज तपिश के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा था, जिससे नगर सहित आसपास के क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर देखने…

    पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल का हाल जानने पहुंचे श्रीलंका बिहारिधिपति उपतिस्सनायक थैरो।मंगोलिया से सांची लौटी पवित्र अस्थियों के स्वागत अवसर पर सांची प्रवास के दौरान की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

    नसीमखान सांचीसांची,,हाल ही में मंगोलिया से सांची लौटी भगवान बुद्ध के परम शिष्यों की पवित्र अस्थियों की अगवानी हेतु जापान से आए श्रीलंका के बिहारिधिपति पूज्य वानगल उपतिस्सनायक थैरो इन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आसमान में छाए बादल, बौछारों से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से राहत मिली।हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, किसानों ने शुरू की खरीफ फसल की तैयारी

    आसमान में छाए बादल, बौछारों से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से राहत मिली।हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, किसानों ने शुरू की खरीफ फसल की तैयारी

    पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल का हाल जानने पहुंचे श्रीलंका बिहारिधिपति उपतिस्सनायक थैरो।मंगोलिया से सांची लौटी पवित्र अस्थियों के स्वागत अवसर पर सांची प्रवास के दौरान की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

    पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल का हाल जानने पहुंचे श्रीलंका बिहारिधिपति उपतिस्सनायक थैरो।मंगोलिया से सांची लौटी पवित्र अस्थियों के स्वागत अवसर पर सांची प्रवास के दौरान की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

    पेयजल संकट से फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, मुक्तापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक घंटे चक्का जाम।बार-बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं मिलने पर ग्रामीण उतरे सड़क पर, पुलिस हस्तक्षेप के बाद खुला मार्ग।

    पेयजल संकट से फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, मुक्तापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक घंटे चक्का जाम।बार-बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं मिलने पर ग्रामीण उतरे सड़क पर, पुलिस हस्तक्षेप के बाद खुला मार्ग।

    तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित, फाल्ट सुधारने में जुटा विद्युत अमला।33 केवी लाइन में आई खराबी से नगर के कई हिस्सों में छाया अंधेरा, कर्मचारियों ने रात में शुरू किया सुधार कार्य।

    तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित, फाल्ट सुधारने में जुटा विद्युत अमला।33 केवी लाइन में आई खराबी से नगर के कई हिस्सों में छाया अंधेरा, कर्मचारियों ने रात में शुरू किया सुधार कार्य।

    24 घंटे के भीतर बांधवगढ़ में फिर टाइगर का हमला, युवक की मौत

    24 घंटे के भीतर बांधवगढ़ में फिर टाइगर का हमला, युवक की मौत

    ग्राम पंचायत चिल्हारी में विकास और जनसेवा की मिसाल, हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

    ग्राम पंचायत चिल्हारी में विकास और जनसेवा की मिसाल, हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ