साँची नशामुक्ति केंद्र में एचआईवी व हेपेटाइटिस जांच शिविर आयोजित, एक मरीज हेपेटाइटिस-बी स्क्रीनिंग में रिएक्टिव मिला।15 भर्ती मरीजों की एचआईवी, सिफलिस, टीबी, हेपेटाइटिस-बी एवं सी की जांच; पुष्टि हेतु सैंपल जिला चिकित्सालय भेजा गया।

नसीमखान सांची
साँची,,, मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायसेन के मार्गदर्शन में मंगलवार को लक्ष्यगत हस्तक्षेप (TI) परियोजना अंतर्गत कैचमेंट क्षेत्र में स्थित उत्कर्ष नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, साँची में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान केंद्र में भर्ती 15 मरीजों की एचआईवी, सिफलिस, टीबी, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी की स्क्रीनिंग एवं जांच की गई। जांच के दौरान एक मरीज हेपेटाइटिस-बी स्क्रीनिंग में रिएक्टिव पाया गया। संबंधित मरीज के सैंपल को पुष्टि एवं उच्च स्तरीय जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि अंतिम निष्कर्ष पुष्टि जांच के बाद ही माना जाएगा।
शिविर में संस्था सर्वोदय विंध्य विकास समिति की लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना रायसेन के परियोजना प्रबंधक गौरव चंदेल, ओआरडब्ल्यू मोनेश लोधी एवं ओआरडब्ल्यू रोशनी मेहरा ने उपस्थित मरीजों को एचआईवी एवं हेपेटाइटिस संक्रमण के लक्षण, संक्रमण के संभावित कारणों तथा बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर उत्कर्ष नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, साँची के डायरेक्टर, स्टाफ एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य जांच के साथ जागरूकता ही संक्रामक रोगों की रोकथाम और समय पर उपचार की दिशा में सबसे प्रभावी कदम मानी जा रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️ उमरिया/मानपुर। विकासखंड मानपुर के ग्राम चिल्हारी में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। लगभग 10 हजार की आबादी…

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    राजर्षि मिश्रा उमरिया उमरिया। जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत महरोई मोड़ के पास बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    साँची नशामुक्ति केंद्र में एचआईवी व हेपेटाइटिस जांच शिविर आयोजित, एक मरीज हेपेटाइटिस-बी स्क्रीनिंग में रिएक्टिव मिला।15 भर्ती मरीजों की एचआईवी, सिफलिस, टीबी, हेपेटाइटिस-बी एवं सी की जांच; पुष्टि हेतु सैंपल जिला चिकित्सालय भेजा गया।

    साँची नशामुक्ति केंद्र में एचआईवी व हेपेटाइटिस जांच शिविर आयोजित, एक मरीज हेपेटाइटिस-बी स्क्रीनिंग में रिएक्टिव मिला।15 भर्ती मरीजों की एचआईवी, सिफलिस, टीबी, हेपेटाइटिस-बी एवं सी की जांच; पुष्टि हेतु सैंपल जिला चिकित्सालय भेजा गया।

    साँची विवि का विदिशा, साँची और सलामतपुर में तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर प्रारंभ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग एवं आयुर्वेद विभाग की पहल, विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने संभाली संचालन की जिम्मेदारी

    कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

    पाली के युवाओं और व्यापारियों के हित में आगे आए हिमांशु द्विवेदी, बांधवगढ़ में नए गेट की मांग