प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

नसीमखान सांची
सांची,,,
भारत सरकार के निर्देशानुसार प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं दस्तावेजों के डिजिटलीकरण के उद्देश्य से पुरातत्व विभाग द्वारा सांची स्थित महाबोधि सोसायटी परिसर में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्राचीन हस्तलिपियों, ऐतिहासिक दस्तावेजों, विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध पांडुलिपियों तथा अन्य प्राचीन अभिलेखों को एकत्रित कर संरक्षित करने के लिए विकसित किए गए ज्ञान भारतम एप की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में संग्रहालय अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को एप डाउनलोड करने तथा प्राचीन दस्तावेजों की जानकारी और छायाचित्र उसमें अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई। बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य देशभर में निजी एवं सामाजिक स्तर पर सुरक्षित ऐतिहासिक सामग्री को चिन्हित कर उसका संरक्षण सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान कलेक्टर ने उपलब्ध कराई गई प्राचीन हस्तलिपियों एवं दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि इस अभियान औरज्ञान भारतम एप की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाई जाए ताकि अधिक से अधिक ऐतिहासिक सामग्री संरक्षित की जा सके।
कार्यशाला में एसडीएम मनीष शर्मा ने भी उपस्थित लोगों को एप के उपयोग, पंजीकरण प्रक्रिया तथा प्राचीन अभिलेखों को सुरक्षित रूप से अपलोड करने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जिनके पास पुराने दस्तावेज, पांडुलिपियां, ऐतिहासिक लेख अथवा अन्य सांस्कृतिक सामग्री सुरक्षित हो, वे इस अभियान से जुड़ें।
कार्यक्रम के दौरान नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सीएल तिवारी, अन्होरी ग्राम के पूर्व सरपंच रामा महाराज तथा महाबोधि सोसायटी के प्रभारी वानगल विमलतिस्स नायक थैरो द्वारा लगभग सौ वर्ष अथवा उससे अधिक प्राचीन पांडुलिपियां, हस्तलिपि दस्तावेज एवं अन्य ऐतिहासिक सामग्री प्रस्तुत की गई, जिन्हें एप के माध्यम से दर्ज किया गया।
कलेक्टर ने कहा कि जिन लोगों के पास बड़ी संख्या में ऐसी सामग्री उपलब्ध है, वे प्रारंभिक चरण में दस्तावेजों के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ की जानकारी एप पर साझा कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव और घर-घर तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाए।
इतिहास केवल स्मृति नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित की जाने वाली साझा विरासत है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार