कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

नसीमखान सांची, रायसेन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने जनकल्याण शिविरों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सीएम हेल्पलाईन तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जनकल्याण शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी जनपद सीईओ और सीएमओ को आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम को मॉनीटरिंग हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा सहित अन्य प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्यवाही की जाए। उन्होंने जाति प्रमाण के लंबित आवेदनों को भी शीघ्र निराकृत करने के लिए कहा। इसी प्रकार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की अनुभाग और तहसीलवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराएं। कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित ना रहे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख