बारिश की पहली दस्तक में उजागर हुई तैयारियों की हकीकत, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवालहाट बाजार में जलभराव से दुकानदार परेशान, नागरिक सुविधाओं को लेकर लोगों में बढ़ी नाराजगी; नगर परिषद ने सुधार का दिया भरोसा।

नसीमखान सांची
सांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून की शुरुआती बारिश ने नगर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने से नागरिकों, राहगीरों और साप्ताहिक हाट बाजार में आने वाले दुकानदारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष बारिश से पहले नालों और जलनिकासी की तैयारी के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ जाती है।
नगरवासियों का कहना है कि सांची विश्व धरोहर एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है। वर्षों से विकास कार्यों पर बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद अनेक मूलभूत सुविधाओं की कमी आज भी महसूस की जा रही है। विशेष रूप से जलनिकासी, सड़कों के रखरखाव और सार्वजनिक सुविधाओं को लेकर नागरिक लगातार चिंता व्यक्त करते रहे हैं।
हाट बाजार में जलभराव से बढ़ी परेशानी
गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में जलभराव के कारण कई दुकानदारों को पानी के बीच दुकानें लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाजार की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर परिषद की है, लेकिन जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष ऐसी स्थिति बनती है। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में आवारा पशुओं की आवाजाही भी दुकानदारों और खरीदारों के लिए परेशानी का कारण बनी रहती है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।
बारिश में सड़क खुदाई बनी अतिरिक्त समस्या
स्थानीय नागरिकों ने यह भी बताया कि कई स्थानों पर बारिश शुरू होने के बाद ही सड़क खुदाई और अन्य निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। इससे सड़कें कीचड़युक्त हो जाती हैं और पैदल चलने के साथ-साथ वाहन चालकों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। नागरिकों का मानना है कि यदि ऐसे कार्य मानसून से पहले पूरे कर लिए जाएं तो लोगों को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सकता है।
सांची का प्रतिनिधित्व प्रदेश और केंद्र स्तर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। ऐसे में नागरिकों को उम्मीद है कि नगर की आधारभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाए जाएंगे, ताकि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी की गरिमा के अनुरूप सुविधाएं विकसित हो सकें।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
रामलाल कुशवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने कहा कि जलभराव की शिकायतों का निरीक्षण कराया जाएगा तथा जहां आवश्यकता होगी वहां जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
पप्पू रेवाराम, अध्यक्ष नगर परिषद सांची ने बताया कि बस स्टैंड सहित जिन स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी है, उनका निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था कराई जाएगी ताकि नागरिकों को परेशानी न हो।
अब निगाहें इस बात पर हैं कि जिम्मेदारों के आश्वासन धरातल पर कितनी तेजी से उतरते हैं और मानसून के दौरान नागरिकों को राहत मिल पाती है या नहीं।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार