कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐलान

रिपोर्ट : दिलेश्वर सिंह चौहान ( छत्तीसगढ़ )

जांजगीर-चांपा/रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी श्रमिकों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

आतंकी हमले में शक्ति जिले के दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैना की जान चली गई। दोनों श्रमिक रोजगार के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर गए हुए थे। घटना की खबर मिलते ही उनके परिवारों के साथ-साथ पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध जघन्य अपराध है और ऐसे कायरतापूर्ण कृत्यों की किसी भी सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है।

आप बीती बताता परिवार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल जम्मू-कश्मीर सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मृतक श्रमिकों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके गृह जिलों तक पहुंचाने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा सकें।
इसके साथ ही राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि जम्मू-कश्मीर में कार्यरत छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। यह अधिकारी जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखेगा और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की निगरानी करेगा।

मृतक

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ हर आवश्यक प्रशासनिक सहयोग भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

https://x.com/i/status/2083503347513123056

Live khabar india

Related Posts

सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा

नसीम खान सांची,,, नगर में आज सृजन और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई।विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान में कानाखेड़ा कला…

आवारा पशुओं से राहत नहीं मिली, अब कुत्तों के झुंड बने नई मुसीबतसड़कों-गलियों में बढ़ा जमघट, आपसी भिड़ंत और दौड़भाग से लोग परेशान; प्रशासनिक इंतजामों पर उठ रहे सवाल

नसीम खानसांची,,, नगर के विभिन्न मार्गों, सड़कों और गलियों में पहले से ही आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है, वहीं अब आवारा कुत्तों के बढ़ते झुंड लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा

सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा

आवारा पशुओं से राहत नहीं मिली, अब कुत्तों के झुंड बने नई मुसीबतसड़कों-गलियों में बढ़ा जमघट, आपसी भिड़ंत और दौड़भाग से लोग परेशान; प्रशासनिक इंतजामों पर उठ रहे सवाल

आवारा पशुओं से राहत नहीं मिली, अब कुत्तों के झुंड बने नई मुसीबतसड़कों-गलियों में बढ़ा जमघट, आपसी भिड़ंत और दौड़भाग से लोग परेशान; प्रशासनिक इंतजामों पर उठ रहे सवाल

स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल