मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर भड़के व्यापारी, बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

रिपोर्ट: अजय अहिरवार|Live khabar india
भोपाल। राजधानी भोपाल के पुराने शहर में स्थित मोती मस्जिद के सामने महीनों से लगी बैरिकेडिंग अब व्यापारियों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ा मुद्दा बन गई है। शुक्रवार को इस विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब चौक बाजार, लखेरापुरा और आसपास के व्यापारियों ने दुकानों के शटर बंद कर सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि बैरिकेडिंग के कारण न केवल उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम लोगों और वाहनों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने दोपहर तक विरोध प्रदर्शन जारी रखा और प्रशासन से बैरिकेडिंग हटाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और बड़ी संख्या में व्यापारी सड़क पर उतर आए। बाद में पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

व्यापारी संगठनों का आरोप है कि मोती मस्जिद के सामने इकबाल मैदान चौराहे पर की गई बैरिकेडिंग के कारण पुराने भोपाल के प्रमुख बाजारों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। भोज सेतु की ओर से आने वाले वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाकर सदर मंजिल, चिरायु अस्पताल, लखेरापुरा, चौक बाजार, सराफा, जुमेराती और इब्राहिमगंज जैसे क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है, वहीं बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी कम हुई है।
व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पहले भी प्रशासन और पुलिस को कई बार अवगत कराया गया था। हाल ही में एक रैली निकालकर चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यही कारण है कि व्यापारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

इस विरोध प्रदर्शन में भोपाल व्यापारी महासंघ, श्री सराफा एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ राजधानी वस्त्र व्यापारी संघ, ओल्ड भोपाल होलसेल रेडीमेड संघ, आजाद मार्केट व्यापारी संघ, नदिम रोड व्यापारी संघ और इब्राहिमपुरा व्यापारी संघ सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बैरिकेडिंग हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की।
व्यापारियों ने एक गंभीर उदाहरण भी सामने रखा। उनका कहना है कि 1 अगस्त को चौक बाजार क्षेत्र में स्थित लगभग 100 वर्ष पुरानी कपड़े की दुकान में आग लग गई थी। उस दौरान दमकल वाहन बैरिकेडिंग के कारण समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई। व्यापारियों के अनुसार यह घटना साबित करती है कि बैरिकेडिंग केवल यातायात ही नहीं, बल्कि आपातकालीन सेवाओं के लिए भी बाधा बन रही है।

स्थानीय नागरिकों का भी मानना है कि सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण जरूरी है, लेकिन इसके लिए ऐसा समाधान निकाला जाना चाहिए जिससे बाजारों का कारोबार प्रभावित न हो और लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो व्यापारी संगठन आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दे चुके हैं।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

नसीम खान सांची,,, सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने ऐतिहासिक महत्व के सतधारा स्तूप का विशेष भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध धरोहरों और प्राचीन…

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

नसीम खान सांची,,, नगर में लगातार चल रहे सीसी रोड निर्माण के तहत आज वार्ड नं. 13 में एनएच से गणपत साहू के मकान तक सीसी रोड निर्माण का भूमि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार