चिल्हारी में निकली नवांकुर सखी हरियाली एवं हर घर तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा गांव

रिपोर्ट : राजर्षि मिश्रा |Live Khabar India

उमरिया। जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हारी में जन अभियान परिषद एवं जया सेवा समिति के तत्वावधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत भवन में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पनपथा बफर वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री प्रतीक श्रीवास्तव, जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री महेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत चिल्हारी सरपंच श्रीमती अरुणा दिनेश कोल, अमरपुर चौकी पुलिस आरक्षक शेख यसीर,  ग्राम पंचायत सचिव श्री सुभदेश श्रीवास्तव, भाजपा युवा नेता अरविंद लोनी, वन रक्षक प्रशांतगौतम डॉ. अमृतलाल जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पनपथा बफर वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री प्रतीक श्रीवास्तव ने अपने सरल, सहज एवं प्रभावी संबोधन से उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने हरियाली तीज के अवसर पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल करने का संदेश दिया। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उनके प्रेरणादायी संबोधन की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करना है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। वहीं हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रत्येक घर में तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना चाहिए।

ग्राम पंचायत चिल्हारी के सचिव श्री सुभदेश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है। उन्होंने ग्रामीणों से हरियाली को बढ़ावा देने तथा हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान नवांकुर सखियों को एक-एक पौधा वितरित किया गया। इसके बाद बैंड-बाजे और देशभक्ति के नारों के साथ भव्य हर घर तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत भवन से निकाली गई। यात्रा मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान पूरा चिल्हारी “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा। ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों ने तिरंगे के सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जय सेवा समिति अध्यक्ष देव प्रकाशगौतम ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजर्षि मिश्रा, एनआरएलएम से संतराम सिंह, प्रशांत सोनी, रामसजीवन पटेल, अनुराग सिंह ,दिनेश गुप्ता, मूलचंद बर्मन, संतोष प्रजापति, अरविंद नामदेव, राजेन्द्र जायसवाल, केदार सोनी श्रीकांत निगम, जीवनचौधरी , पप्पूकुशवाहा , पिंटू साहू  रोशन सिंह संदीप काछी सहित नवांकुर सखियां पदमा शुक्ला, मिथला सिंह, चित्रा विश्वकर्मा, किरण नापित, संगीता नापित, सुमन नापित, रोशनी महोबिया, संगीता साहू, कमिना सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में नवांकुर सखियां, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं शासकीय माध्यमिक कन्या शाला तथा शासकीय बालक विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी के अध्यक्ष राजर्षि मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, ग्रामीणों, नवांकुर सखियों, छात्र-छात्राओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Live khabar india

    Related Posts

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    नसीम खान सांची,,,ऐतिहासिक नगर सांची से गुजरने वाले भोपाल-विदिशा फोरलेन मार्ग (SH-18) को लेकर नगरवासियों में असमंजस और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। लोगों को अपनी मेहनत की गाढ़ी…

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    नसीम खानसांची,,, सेवा संकल्प अभियान के तहत सांची जनपद के ग्राम रतनपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

    गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग