गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही सजीं गणेश प्रतिमाओं की दुकानेंघर-घर हुई गणपति की स्थापना, गूंजने लगे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

नसीम खान
सांची,,, गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही नगर में उत्सव का माहौल बन गया। सोमवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। घरों में भी श्रद्धालुओं ने छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की। छोटे बच्चों में भी गणेश स्थापना को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
गणेशोत्सव के साथ ही नगर के बाजारों की रौनक भी लौट आई। विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं की दुकानें सज गईं, जहां श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमाएं खरीदते नजर आए। घरों और सार्वजनिक स्थानों पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
नगर में जगह-जगह झांकियों की सजावट का दौर भी शुरू हो गया है। गणेश पंडालों में आरती एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू होने से आगामी दिनों में उत्सव की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। कुल मिलाकर गणेशोत्सव के शुभारंभ के साथ ही नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सांची सहित क्षेत्र में निकला भव्य फ्लैग मार्च

    नसीम खान सांची,,,धर्म और आस्था के प्रतीक गणेशोत्सव के शुभारंभ के साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए…

    प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा

    नसीम खानसांची। नगर के लोकप्रिय एवं मृदुभाषी स्वर्गीय मोहन प्रसाद तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को कृष्णा लॉज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वर्गीय तिवारी का गत वर्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सांची सहित क्षेत्र में निकला भव्य फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सांची सहित क्षेत्र में निकला भव्य फ्लैग मार्च

    गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही सजीं गणेश प्रतिमाओं की दुकानेंघर-घर हुई गणपति की स्थापना, गूंजने लगे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

    गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही सजीं गणेश प्रतिमाओं की दुकानेंघर-घर हुई गणपति की स्थापना, गूंजने लगे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

    प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा

    प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा

    ग्रामीणों को लगातार नजर आ रहा तेंदुआ, पशुओं पर हमले की चर्चाओं से बढ़ी चिंतासांची स्मारक क्षेत्र में वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, 14 कैमरा ट्रैप लगाए; रेस्क्यू के लिए पिंजरा तैयार

    गणेशोत्सव को लेकर नगर में उत्साह, जगह-जगह सजेगी गणपति बप्पा की झांकीझांकी समितियों ने तैयारियां की पूरी, नगर परिषद ने सफाई व व्यवस्थाओं के लिए कसी कमर

    वार्ड नं. 3 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, वार्डवासियों में हर्ष।