रायसेन, नसीम खान
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में सत्र 2026-27 की प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षकों से विद्यालय में उपलब्ध सीट और प्रवेशित बच्चों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण बेहतर शिक्षा मिले। विद्यालय में नीट सहित अलग क्वालिफिकेशन के लिए बुक का संकलन करने पर भी चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के ऑनलाईन प्रशिक्षण सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी तथा विद्यालय के प्राचार्य को समन्वय कर कार्य कराने हेतु निर्देशित किया। बैठक में विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, विद्यालय के प्राचार्य सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।





