आवारा पशुओं से राहत नहीं मिली, अब कुत्तों के झुंड बने नई मुसीबतसड़कों-गलियों में बढ़ा जमघट, आपसी भिड़ंत और दौड़भाग से लोग परेशान; प्रशासनिक इंतजामों पर उठ रहे सवाल

नसीम खान
सांची,,, नगर के विभिन्न मार्गों, सड़कों और गलियों में पहले से ही आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है, वहीं अब आवारा कुत्तों के बढ़ते झुंड लोगों के लिए नई परेशानी खड़ी करने लगे हैं। जगह-जगह कुत्तों का जमघट, उनकी आपसी भिड़ंत और अचानक दौड़भाग से राहगीरों में भय का माहौल दिखाई देने लगा है।
जानकारी के अनुसार नगर में आवारा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इनमें सबसे अधिक संख्या आवारा सांडों की बताई जाती है। कई हिस्सों में सांडों की आपसी भिड़ंत से दुकानदारों सहित राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। चौराहों, सड़कों और गलियों में आवारा पशुओं का डेरा आम दिखाई देता है। इन्हें हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की तैनाती किए जाने की बात कही जाती रही है, लेकिन जमीनी स्थिति में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है।
आवारा पशुओं की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण हो पाता, इससे पहले अब नगर के विभिन्न हिस्सों में आवारा कुत्तों के झुंड भी दिखाई देने लगे हैं। कई स्थानों पर कुत्ते आपस में भिड़ते हुए लहूलुहान अवस्था में भी नजर आ रहे हैं। उनकी अचानक दौड़भाग और आपसी संघर्ष से राहगीरों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों में भय बना हुआ है। लोगों को यह चिंता भी सताने लगी है कि कहीं कुत्तों का कोई झुंड राहगीरों पर हमला न कर दे।
विश्व ऐतिहासिक पर्यटन स्थल सांची में सार्वजनिक सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी ऐसी समस्याओं का लंबे समय तक बने रहना नगर की छवि पर भी असर डाल सकता है। लोगों की अपेक्षा है कि स्थानीय प्रशासन आवारा पशुओं के साथ-साथ बढ़ते आवारा कुत्तों की समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा

    नसीम खान सांची,,, नगर में आज सृजन और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई।विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान में कानाखेड़ा कला…

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    नसीम खानसांची,,,समीपस्थ ग्राम उचेर से सूखा करार तक स्वीकृत सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा

    सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा

    आवारा पशुओं से राहत नहीं मिली, अब कुत्तों के झुंड बने नई मुसीबतसड़कों-गलियों में बढ़ा जमघट, आपसी भिड़ंत और दौड़भाग से लोग परेशान; प्रशासनिक इंतजामों पर उठ रहे सवाल

    आवारा पशुओं से राहत नहीं मिली, अब कुत्तों के झुंड बने नई मुसीबतसड़कों-गलियों में बढ़ा जमघट, आपसी भिड़ंत और दौड़भाग से लोग परेशान; प्रशासनिक इंतजामों पर उठ रहे सवाल

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल