पुलिस व आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई, 3000 लीटर लहान नष्टगुलगांव के जंगल में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार लहान किया नष्ट, करीब 50 हजार रुपए की बताई गई कीमत

नसीम खान
सांची,,, थाना सांची पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम गुलगांव के जंगल से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार करीब 3000 लीटर लहान नष्ट किया है। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा आबकारी विभाग के उप निरीक्षक शैलेन्द्र भील और उनकी टीम द्वारा ग्राम गुलगांव में अवैध कच्ची शराब के संबंध में दबिश दी गई। इस दौरान गांव के विभिन्न घरों की तलाशी ली गई, लेकिन वहां शराब बरामद नहीं हुई।
इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में सर्चिंग की गई। पुलिस के अनुसार जंगल में प्लास्टिक के ड्रमों में कच्ची शराब बनाने के लिए करीब 3000 लीटर लहान तैयार कर रखा गया था, जिसे संयुक्त टीम द्वारा मौके पर नष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रायसेन प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

    नसीम खान सांची,,, मौर्य युवा मित्र मंडल, शिव मंदिर की झांकी द्वारा गणेशोत्सव के अवसर पर भव्य महाआरती एवं थाली सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।मंडल का…

    सांदीपनि सांची में उमंग दिवस का आयोजन, जीवन-कौशल और आत्मरक्षा के गुर सीखे विद्यार्थियों ने

    नसीम खान सांची,,,सांदीपनि विद्यालय सांची में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को उमंग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

    सांदीपनि सांची में उमंग दिवस का आयोजन, जीवन-कौशल और आत्मरक्षा के गुर सीखे विद्यार्थियों ने

    सांदीपनि सांची में उमंग दिवस का आयोजन, जीवन-कौशल और आत्मरक्षा के गुर सीखे विद्यार्थियों ने

    पुलिस व आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई, 3000 लीटर लहान नष्टगुलगांव के जंगल में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार लहान किया नष्ट, करीब 50 हजार रुपए की बताई गई कीमत

    पुलिस व आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई, 3000 लीटर लहान नष्टगुलगांव के जंगल में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार लहान किया नष्ट, करीब 50 हजार रुपए की बताई गई कीमत

    बारिश और तेज धूप के बदलते मौसम से लोग बेहाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज

    बारिश और तेज धूप के बदलते मौसम से लोग बेहाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज

    गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

    गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

    गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने कसी कमर, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

    गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने कसी कमर, शहर में निकाला फ्लैग मार्च