नसीम खान
सांची,,,आज सांची पधारे महाराणा प्रताप राजपूत विकास समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष आदरणीय गोविंद सिंह राजपूत जी, सैनिक कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष राजाराम राजपूत एवं उनके साथ पधारी समस्त टीम का सांची में क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर आगामी विदिशा में दशहरा चल समारोह को बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव-गांव निमंत्रण पत्र भिजवाए जाएंगे। साथ ही क्षत्रिय समाज के कल्याण के लिए यूजीसी रोलबैक, जातिगत आरक्षण समाप्त करने एवं हरिजन एक्ट समाप्त करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वीरेंद्र तोमर राजबहादुर सिंह राणा, शंकर सिंह राणा, शेर सिंह राणा , वीरेंद्र सिंह राजपूत मेहरबान सिंह राजपूत जी, नारायण सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे।





