त्योहारों पर भी अंधेरे में डूबा देश की पहली सोलर सिटी सांची, करोड़ों की सोलर लाइटें हुईं तहस-नहस

नसीम खान

सांची,,,
देश की पहली सोलर सिटी कहलाने वाली विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची में आज सोलर सिटी योजना पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। आलम यह है कि सामने नवरात्रि और दीपों का महापर्व दीपावली जैसे बड़े त्योहार हैं, लेकिन नगर आज भी अंधेरे में डूबा हुआ है। हालांकि नगर परिषद प्रशासन अपने स्तर पर नगर को रोशन करने जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार सांची को सोलर सिटी बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। दावा किया गया था कि यहां की हर गली, हर सड़क सोलर लाइट से रोशन होगी। इसके लिए नगर में जगह-जगह सड़क किनारे सोलर खंभे खड़े किए गए थे।
लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। आज नगर में कहीं भी सोलर से जलने वाली लाइट दिखाई नहीं देती। सड़कों के किनारे लगाए गए सोलर खंभे पूरी तरह तहस-नहस हो चुके हैं। कई खंभों की सोलर प्लेटें टूटी हैं, कई जगह बैटरियां गायब हैं और कई खंभे तो जर्जर होकर गिरने की कगार पर हैं। क ई सोलर खंबे महीनों पहले ही तहसनहस हो चुके है
सोलर के नाम पर नगर में अंधेरा पसरा है। ऐसे में जब पूरा देश नवरात्रि और दीपावली पर रोशनी के पर्व की तैयारी कर रहा है, सांची की जनता अंधेरे में त्योहार मनाने को मजबूर है। यहां तक कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर खडे आडे तिरछे खंबे भी रोशनी छोड़ चुके है
अब नगर को रोशन करने के लिए नगर परिषद प्रशासन को अपनी एलईडी लाइटों का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर परिषद ही अपनी व्यवस्था से जैसे-तैसे नगर की सड़कों को रोशन करने में जुटी है।
नगरवासियों का कहना है कि सोलर सिटी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। अगर समय रहते इन सोलर लाइटों का मेंटेनेंस किया जाता तो आज त्योहारों पर नगर जगमगाता। तथा नगर परिषद प्रशासन को बिजली भार से छुटकारा मिल पाता ।जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि सांची की पहचान के अनुरूप नगर रोशन हो सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में महाराणा प्रताप राजपूत विकास समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत का भव्य अभिनंदन, दशहरा चल समारोह को लेकर हुई बैठक।

    नसीम खानसांची,,,आज सांची पधारे महाराणा प्रताप राजपूत विकास समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष आदरणीय गोविंद सिंह राजपूत जी, सैनिक कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष राजाराम राजपूत एवं उनके साथ पधारी समस्त…

    नागरिकों तक सुगमता से पहुंचे शासन की योजनाओं तथा कार्यो का लाभ- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में सीएम हेल्पलाईन, योजनाओं तथा विभागीय कार्यो की कलेक्टर ने की समीक्षा

    नसीम खान रायसेन, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, विभागीय योजनाओं तथा अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्योहारों पर भी अंधेरे में डूबा देश की पहली सोलर सिटी सांची, करोड़ों की सोलर लाइटें हुईं तहस-नहस

    त्योहारों पर भी अंधेरे में डूबा देश की पहली सोलर सिटी सांची, करोड़ों की सोलर लाइटें हुईं तहस-नहस

    सांची में महाराणा प्रताप राजपूत विकास समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत का भव्य अभिनंदन, दशहरा चल समारोह को लेकर हुई बैठक।

    सांची में महाराणा प्रताप राजपूत विकास समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत का भव्य अभिनंदन, दशहरा चल समारोह को लेकर हुई बैठक।

    नागरिकों तक सुगमता से पहुंचे शासन की योजनाओं तथा कार्यो का लाभ- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में सीएम हेल्पलाईन, योजनाओं तथा विभागीय कार्यो की कलेक्टर ने की समीक्षा

    नागरिकों तक सुगमता से पहुंचे शासन की योजनाओं तथा कार्यो का लाभ- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में सीएम हेल्पलाईन, योजनाओं तथा विभागीय कार्यो की कलेक्टर ने की समीक्षा

    एकीकृत शास.हाईस्कूल रतनपुर में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

    एकीकृत शास.हाईस्कूल रतनपुर में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

    सड़कों पर निर्माण सामग्री के ढेर, राहगीरों की बढ़ी परेशानीनिर्माण कार्यों की आड़ में सड़क किनारे सामग्री जमा करने से आवागमन प्रभावित, जिम्मेदारों की अनदेखी

    सड़कों पर निर्माण सामग्री के ढेर, राहगीरों की बढ़ी परेशानीनिर्माण कार्यों की आड़ में सड़क किनारे सामग्री जमा करने से आवागमन प्रभावित, जिम्मेदारों की अनदेखी

    नगर में मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने चला कीटनाशक छिड़काव अभियान

    नगर में मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने चला कीटनाशक छिड़काव अभियान